दौड़ और भय
शायद विपत्तिकाल है , वह दौड़ आज भी आबाद है।
दौड़ में सभी शामिल है ,कहते है दौड़ का हिस्सा होना सौभाग्य की बात है।
शायद स्वरचित भाग्य ही मेरा काव्य है।
कोई रुकता क्यों नहीं ,कोई विश्राम क्यों नहीं करता ?
कोई मुड़कर क्यों नहीं देखता ?
हाँ मान लिया मैंने की कह गया है कोई ,
"थके न तू , थमे न तू , मुड़े न तू
चले चल बस चले चल "
मगर आँखे मूंदकर चलने वाली दौड़ में क्यों चल ?
मुझे कोई इस दौड़ से आज़ाद कर दो।
न तो मुझे पहला नंबर पाने की चेष्ठा है ,
ना सबसे पीछे छूट जाने का मलाल।
एक बार ठहराव को महसूस तो करुँ
शायद मुझे कोई बुला रहा है।
गंतव्य नाम है उसका।
जहाँ मैँ हवा हूँ , बिल्कुल आज़ाद
तो कभी सागर की लहरों सी हूँ , बिल्कुल बेपरवाह
जहाँ मुझे चीखकर बताना है ,
मेरी दौड़ में मैं हूँ और सिर्फ मैं , न भय है ना विलाप
मैं हूँ और मेरा आसमाँ छूने का यथार्थ।
- रिया राठौर

The monotony
ReplyDeleteYe to me hu
ReplyDeleteI'm glad to hear yeh to mai hu😊
ReplyDelete