डर लगता है
कहीं मैं खुद के अंदर महफ़ूज़ ,
उस निरंतर जागते हुए सपने को मार न दूँ
कहीं उन छोटी छोटी आँखों में चमकते बड़े ख़्वाब को टाल न दूँ।
कहीं उन छोटी छोटी आँखों में चमकते बड़े ख़्वाब को टाल न दूँ।
दुनिया मुझे मुझसे ही छीन न ले !
डर लगता है दुनिया से
कहीं नौ से पाँच का सफ़र तय करने वाली ,
वह महज़ बेसाँस काया न बन जाऊँ।
शीश झुकाते झुकाते ,हाँ में हाँ ,कहो तो ना
करते करते उस छोटी रिया से सदैव के लिए ताल्लुक ख़त्म कर न दूँ
उससे किया था एक वादा अपनी क़िस्मत खुद लिखने का ,
वह वादा टूट न जाए।
डर लगता है उस नौ से पाँच के सफ़र से
यही दोहराते दोहराते एक दिन ख़ुद को उनके हवाले कर न दूँ ,
दुनिया की राहों पे चलकर , कहीं खुद की दुनिया का विनाश कर न दूँ
दुनिया की राहों पे चलकर , कहीं खुद की दुनिया का विनाश कर न दूँ
कल ही तो था वह दिन जब मैंने दुनिया के नियम को सरआँखों सजाया
मैं नींद से जाग गई ,
मैं आ गई ,
मैं जा रही हूँ ,
मैंने सबको ख़ुश कर दिया ,
मैं सो गई ,
दुनिया ख़ुश हो गई।
और मैं ख़ुद की क़ातिल ख़ुद ही बन गई।
डर लगता है
डर लगता है ख़ुद से।
-मेरी आवाज़ (रिया राठौर )
To fourteen year old me...I won't let you down.
ReplyDeleteInsprie of all teenagers
ReplyDeleteIt's an honour for me if I can inspire teenagers 🙏 thanks
Delete