मेरी इबादत सुनेगा तु ?
मेरी इबादत सुनेगा तु ?
न ही मैं कोई खुशबू हूँ।
बस मेरी तालीम कहती है
मैं बहोत क़ीमती हूँ , बहोत नाज़ुक हूँ।
मैंने बिस्मिल और भगत सिंह की कहानियों का दिल से सजदा किया है।
तो आज मेरी इबादत सुन ले तु ।
बड़ी नज़ाकत से शब्दों को दिलों से और तुझे इस सजदे से रूबरू करती हूँ।
यूँ तो इश्क़ मोहब्बत पर आज की बात ख़त्म कर देती,
वहाँ सिर्फ़ अदब से शिरकत होती है।
लेकिन आज मैं दिल्ली की गलियों में ,हिंसा में ,दर्द में इस इबादत को जाने देना चाहती हूँ।
मुझे नहीं दोहराना गाँधी जी के वो मोती से शब्द।
मुझे नहीं कहना क्या सही क्या गलत।
मुझे नहीं पता इस इबादत की ताकत।
मुझे नहीं करनी मेरी रगों में एक हिंदुस्तानी का ख़ून दौड़ता है,
जो अदब से अर्ज़ करता है वाली बात।
बस तु जाना उन दिलों की देहलीज़ो पर ,
उनमें शायद किसी बात का मलाल हैं।
एक बार पूछ लेना उनसे ,
ऐसा क्या है जो इस देश ने उनको नहीं दिया ?
एक बार "प्यार " शब्द का यथार्थ संजोह कर बता देना उनको।
मेरी इबादत सुनेगा तु ?
बोलना मेरी इबादत सुनेगा तु ?
-रिया राठौर

amazing
ReplyDeleteThank you for reading.
Delete