Happy Birthday Riya!

It was my birthday on 23rd of June and since then I have been thinking of writing this. Well it's a gift from 20-year-old Riya to 16-year-old Riya...


अगर बीस साल की रिया सोलह साल की रिया से मिलती तो क्या कहती ?

तुम  वो हो जो बिखर कर भी स्वाभिमान का प्रतीक हो 
रिया एक बात पुछूँ ?अब ऐसी रोतली शक्ल मत बनाओ , मुझे अच्छा नहीं लगता ऐसे कोई निराशा लेकर घूमता है। हाँ तो मैं पूछ रही थी कि ऐसी फीकी सी स्माइल लेकर खुद पर एहसान क्यों करती हो ? रोना है ? रो लो जी भर के रो लो लेकिन अपना ये नाटक छोड़ो , चलो बाहर चलते हैं , तुम बोर नहीं होती ? एक ही कमरे में चार दीवारों के बीच किताबें लेकर बैठी रहती हो और रोती हो जैसे की वो किताबें नहीं तुम्हारा सहारा है वैसे है भी फिर भी तुम अजीब सी हो। अच्छा बाहर नहीं जाना तो खुल के हँस लो एक बार , तुम्हारी हँसी ग़ायब है , एक बार मुस्कुरा दो मेरे लिए। 
                           अच्छा कमरे से बाहर आ जाओ , सबके  साथ बैठो।मुझे पता है तुम्हें नॉलेज से प्यार है , किताबों से प्यार है फिर भी किताबें आज अजनबी सी लग रहीं हैं। तुम्हें याद है जब तुम छोटी थी तो पापा कैसे तुम्हें स्कूल लेकर जाते थे और तुम पापा से ज़िद करके कहती थी, "पापा कहीं मत जाना " और फ़िर छुट्टी होने के बाद पापा वहीं मिलते थे ठीक उसी जगह पर और तुम खुश हो जाती थी ये सोचकर कि पापा मेरी बातें मानते हैं छह घंटो से यहीं थे मेरा इंतज़ार कर रहे थे। पापा तब तुम्हें दुनिया के सबसे प्यारे इंसान लगते थे बिल्कुल फ़रिश्ते की तरह। चलो इसी बात पर एक बार मुस्कुरा दो रिया। 
                         अच्छा याद है वो स्कूल का साइंस एग्ज़ीबिशन आठवीं क्लास जब तुमने सारे स्कूल को सिर पर उठा लिया था अरे ! तुमने कितने अच्छे से सब कुछ संभाला था। वह दिन जब तुमने खुलकर ज़िन्दगी  को पहली बार हेलो कहा था। इसी बात पर एक बार मुस्कुरा दो रिया। 
              वैसे तुमको करीना कपूर बहुत पसंद है ना ! तुमको "जब वी मेट " की गीत पसंद है। सच कहूँ तो तुम मुझे इम्तिआज़ अली के उस काल्पनिक किरदार गीत की याद दिलाती हो लेकिन मैं क्लाइमेक्स से पहले वाली गीत हूँ और तुम सेकंड हाल्फ वाली जो रोतली शक्ल लेकर घूमती है। रिया कोई नहीं आएगा सब ठीक करने चलो इसी बात पर एक बार मुस्कुरा दो रिया। 
                         तुम शायद अपना अस्तित्व मिटा रही हो जो आज़ाद होना चाहता है , जो ठोकरें खाकर भी शान से चलना चाहता है। वैसे छोटे बालों में अच्छी दिखती हो स्मार्ट लगती हो बड़े बालों में भी उतनी ही अच्छी लगती थी। ख़ुद का हाथ थाम लो रिया , ख़ुद को ख़ुद से इतना दूर मत करो की तुम खुद की तलाश में  दर दर भटको।  चलो उठो ना दुनिया बहुत खूबसूरत है ,ये रेस छोड़ो आओ मेरे साथ चलो  ना ज़िन्दगी जीते हैं। एक बार फिर गिरते हैं , उठते हैं , संभलते  हैं  और दौड़ लगाते हैं। इस हवा में नशा है जिसे आज़ादी कहते है , आओ ना  उसे गले लगाते हैं , उस बारिश की बूँदों  में रंग है प्यार का आओ उसमें ख़ुद को रंग जाने देते हैं। उन पेड़ों में , परिंदो  में रूह है परोपकार की , आओ  ना उनसे नज़रे मिलाते हैं। चलो ना बस चल पड़ते हैं अपने ही रास्ते जो सितारों की चमक को तुम पर बिखर देना चाहता है।  आओ ना ज़िन्दगी को गले लगाते हैं। 

चलो इसी बात पर एक बार मुस्कुरा दो रिया  ...

6 comments:

  1. To all the heroes going through self doubt and to 16-year-old Riya-
    Hey fake smile, seems like you cried last night. You tried but you could not get anything from vector algebra. You are a bookworm come on! you will do it. Stop being too hard on yourself. Amazing things are going to happen, things that you have never imagined. By the way that nose ring gave a bold look and you looked confident. I like the short hair, don't seek approval from them. I love you so fill yourself with love and happiness upto the brim so that you can give it to others. YOU ARE ENOUGH
    -Your future self

    ReplyDelete
  2. A big hug to all the heroes who feel devastated, broken and are going through a lot. Let me tell you, you are not alone and I love you so let us stand together and make this world more beautiful by believing in ourselves.

    ReplyDelete
  3. Superb, keep it continue and keep it up

    ReplyDelete
  4. You know what this is what keeps me going and your appreciation really really means a lot to me and I love you Neha Didi my inspiration

    ReplyDelete
  5. I lost everything..
    Then I have found myself..

    ReplyDelete

Powered by Blogger.